संतकबीरनगर, मार्च 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में क्षय रोगियों को खोजने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया जाएगा। इसके लिए सौ गांवों का चयन कर वहां पर सभी संभावित रोगियों को खोजा जाएगा। संभावित मरीजों के बलगम की जांच होगी। जांच में जो मरीज संक्रमित पाए जाएंगे। उनके परिवार के सदस्यों का भी परीक्षण किया जाएगा।शासन की मंशा है कि जिले को क्षय रोग से मुक्त किया जाए। यह बीमारी अधिकतर गरीबों को होती है। जानकारी के अभाव में मरीज अपनी बीमारी का नियमित रूप से इलाज नहीं करा पाता है। लापरवाही की वजह से मरीज के शरीर में इस बीमारी के प्रति रजिस्ट्रेशन विकसित हो जाता है। विभाग का पूरा जोर है कि मरीजों को खोजा जाए और छह माह तक मरीजों को नियमित रूप से दवाओं को खिलाया जाए ताकि बीमारी पूरी तरह से ठीक हो जाए। इसके लिए स्वास्थ्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.