शामली, जून 14 -- जिले में रक्तदाता की कमी नहीं है, साल में जिले भर में सैकड़ों कैंप आयोजित किए जाते है। जिसमें रक्तदाता बढ़ चढ़कर भाग लेते है। वही शामली को अलग जिला बने भी डेढ़ दशक हो गया है। लेकिन जिलेभर की करीब 16 लाख की आबादी के लिए सरकारी ब्लड बैंक अभी तक नहीं खुला सका है। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में क्यों बार-बार खाली हो जाता है ब्लड बैंक का स्टॉक? ब्लड बैंक की आवश्यकता जिले की आबादी 16 लाख से अधिक पहुंच गई, लेकिन स्वास्थ्य सेवा का अहम हिस्सा ब्लड बैंक अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। जिला अस्पताल को भी बने हुए सात साल हो गए है लेकिन यह ब्लड बैंक अभी तक शुरू नही हो पाया है। खास बात यह है कि इसके अलावा आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है 134 उपकेंद्र है। इनमें कोई खून की आवश्यकता वाला मरीज आ जाए तो विभागीय स...