सीतामढ़ी, मई 13 -- हरिकांत सिंह,शिवहर। विकसित भारत समृद्ध बिहार अभियान के तहत लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 19 मई से जिले के पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के 13 पंचायतों में विशेष कैम्प सह जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने समस्याओं तथा शिकायतों से संवंधित आवेदन दाखिल किए गए। यह भी पढ़ें- शिविर प्रभारी ने संभाला मोर्चा, सहयोग शिविर ने पकड़ी रफ्तारकैंप में अधिकारियों की सहभागिता जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागाँव पूर्वी एवं नयागाँव पश्चिमी पंचायत भवन में आयोजित कैंप में डीएम प्रतिभा रानी तथा एसपी शुभांक मिश्रा ने भाग लिया तथा लोगों से जन संवाद कर उनकी समस्याओं तथा शिकायतों को सुना। कैंप में दाखिल सभी आवेदनों और राजस्व मामलो...