देवरिया, मई 9 -- भटनी/देवरिया। जनपद की करीब 128 ग्राम पंचायतों को डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात मिली है। यह लाइब्रेरी आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित होगी। आईसीटी के जरिए गांव के किशोर, बच्चे तथा युवा अपने भविष्य की तैयारियां करेंगे। पंचायती राज के निदेशक की तरफ से जारी किए गए पत्र में जिले 15 विकास खण्डों के 128 ग्राम पंचायतों में इसका निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए ग्राम सचिवालयों में अतिरिक्त कक्ष की जानकारी पहले ही मांगी गई थी। सूचना के आधार पर अतिरिक्त कक्ष वाले सचिवालयों में इस लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। करीब 4 लाख की लागत से तैयार होने वाली इस डिजिटल लाइब्रेरी के लिए स्मार्ट टीवी, कम्प्यूटर सेट, फर्नीचर, टेबल, इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरा, प्रिंटर आदि का भी प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा कई प्रकाशकों की किताबें भी डिजिटल लाइब्रेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.