अररिया, अप्रैल 13 -- अररिया, संवाददाता जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपभोक्ताओं तक सीधी पहुंच बनाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वर्तमान में जिले में 11,521 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पंचायत के पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में गैस वितरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत और नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी और समय पर गैस उपलब्ध हो सके। यह भी पढ़ें- कालााबाजारी व जमाखो...