संतकबीरनगर, मार्च 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की 112 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त गांव घोषित हो चुकी हैं। कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर इन गांवों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अमित कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में 112 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया, जिसमें से 29 सिल्वर एवं 83 ब्रान्ज के मानदंड को पूर्ण कर चयन किया गया है। चयनित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अपर जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं टीबी मुक्त पंचायत का प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। अपर जिलाधिकारी ने बताया गया कि यह उपलब्धि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन के अनुरूप, ग्राम प्रधान एवं टीबी कार्यक्रम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.