बगहा, अक्टूबर 3 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। पश्चिम चंपारण जिले में बाढ़ की त्रासदी से लगभग 1.92 लाख की आबादी प्रभावित है। इसमें 9 प्रखंडों के 49 पंचायतों की आबादी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जनजीवन सामान्य करने के लिए प्रशासन अलर्ट है। प्रभावित परिवारों के क्षति आकलन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट तलब की गई है। ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके। डीएम तरनजोत सिंह ने बताया कि फसल क्षति के आकलन के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को पूरी पारदर्शिता के साथ रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। ताकि प्रभावित परिवारों को उनके फसल का सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार लाभ दिलाया जा सकें। यह भी पढ़ें- Munger News: अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित किसानों की फसल क्षति का लिया जायजा प्रभावित प्रखंडों के सड़...