गंगापार, अप्रैल 23 -- फूलपुर की छात्राओं ने यूपी बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में जनपद की टॉप टेन सूची में शामिल होकर परिवार व विद्यालय का नाम उज्ज्वल किया है और इस मिथक को तोड़ा है कि ग्रामीण प्रतिभाएं किसी से भी कमतर नहीं है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में फूलपुर क्षेत्र के चार विद्यालयों की छात्राओं ने जनपद की टॉपर सूची में स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल की जनपद की टॉपर सूची में आदर्श इंटर कालेज मैलहन फूलपुर की कृष्णा मौर्या ने 576 अंक, 96 प्रतिशत पाकर पांचवां स्थान, राम अवतार यादव इंटर कालेज कोड़ापुर फूलपुर की छात्रा नंदनी यादव ने 574 अंक व 95.67 प्रतिशत पाकर सातवां स्थान, जवाहरलाल इंटर कालेज ज्वालापुर चांदोपारा की छात्रा प्रियांशी यादव ने 572 अंक...