बलिया, मई 22 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हितों के लिए काम करने वाली संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) कन्यादान योजना के माध्यम से समाज में नई मिसाल पेश कर रही है। संस्था से जुड़े जिले के सात सदस्यों की बेटियों की शादी के लिए गुरुवार की शाम 51-51 हजार रुपये का 'शगुन' चेक दिया गया।करनई में वॉटर पार्क के सामने स्थित वाटिका में आयोजित चेक वितरण समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि टीएससीटी के कोषाध्यक्ष/सह संस्थापक संजीव रजक ने मां सरस्वती में चित्र पर पुष्प अर्पित करने साथ ही दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने टीएससीटी के साथ ही उसकी सहयोगी संस्था नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। बताया कि टीएससीटी से शिक्षा विभाग के ...