जिले की सातों सीटों पर कमल खिलाने के लिए बूथ तक पहुंचेगी भाजपा: क्षेत्रीय अध्यक्ष
सहारनपुर, जुलाई 8 -- सहारनपुर, संवाददाता। भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा, ताकि सहारनपुर की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सके। मंगलवार को पहली बार सहारनपुर पहुंचे नवाब सिंह नागर का पैरामाउंट ट्यूलिप, हसनपुर चुंगी चौक, आईटीसी चौक और नवादा रोड स्थित चूना भट्टी पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में नवाब सिंह नागर ने संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर बूथ तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Basti News: भाजपा नगर मंडल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.