सहारनपुर, जनवरी 3 -- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम मनीष बंसल ने बताया कि 1200 वोट के आधार संभाजन के बाद जिले में मतदेय स्थलों (बूथों) का अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में अब 1312 मतदान केंद्रों एवं 3018 मतदेय स्थलों (बूथों) पर वोट जाया करेंगे। डीएम मनीष बंसल ने सहारनपुर लोकसभा में विधानसभावार स्थिति की बाबत बताया कि बेहट में 215 मतदान केंद्र एवं 442 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। सहारनपुर नगर सीट पर 110 केंद्र एवं 501 बूथ होंगे। सहारनपुर देहात सीट पर 191 केंद्र स्थित 424 बूथों पर, देवबन्द में 177 केंद्र व 399 बूथ, रामपुर मनिहारान (अजा) सीट पर 178 केंद्र व 362 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इसी तरह कैराना लोकसभा की नकुड विस सीट पर 228 केंद्र व 433 बूथ तथा गंगोह विधानसभा सीट पर 213 मतदान केंद्रों एवं 457 बूथों पर वोट डाले जाएंगे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.