शाहजहांपुर, जून 16 -- शाहजहांपुर। जिले की सभी सीएचसी में पुराने पड़े जनरेटर को हटाकर नए 25 केवी क्षमता के जनरेटर लगाए जाएंगे। इसके लिए सीएमओ की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है। इसका बजट भी जारी हो चुका है। जिले के सभी सीएचसी पर बिजली सप्लाई पर्याप्त नहीं मिल पाती थी, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं पर असर पड़ता था। सीएचसी पर पुराने समय में लगाए गए जनरेटर खराब हो गए हैं, जिसके चलते सीएचसी पर कई तरह के काम अटक जाते थे। मरीजों को भीषण गर्मी मेंं परेशान होना पड़ता था। सीएचसी पर एक्सरे आदि अटक जाते थे। समस्या को देखते हुए सीएमओ डा़ विवेक मिश्रा की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, जहां से सहमति मिलने के बाद नए 25 केवी जनरेटर खरीद के लिए बजट जारी कर दिया गया। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में इलाज के लिए मोबाइल टॉर्च का सहारा सीएमओ डा़ व...