अररिया, मई 13 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले के विभिन्न सड़कों पर इन दिनों किसान मक्का सूखा रहे हैं। किसानों की मजबूरी हो या अन्य कारण लेकिन इससे हादसे की आशंका बढ़ गयी है। चाहे एनएच हो या एसएच अथवा ग्रामीण सड़कें सबका खलिहान के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। फलस्वरूप वाहन अनियंत्रित होकर फिसल रहे हैं पिछले साल कई हादसे हो चुके हैं। इस बार भी यही स्थिति है। जोकीहाट में पिछले साल तो मक्का पर बाइक के फिसलने से दो युवकों की जान भी जा चुकी है। छोटी-मोटी घटना तो आम बात हो गयी है। जानकार बताते हैं कि

सड़क पर मक्का सुखाने का खतरा अररिया में मक्का सीजन के दौरान सड़कों का खलिहान के रूप में उपयोग कर फसल सुखाने की प्रवृत्ति के कारण भीषण सड़क हादसों की आशंका कई गुना बढ़ गई है। एनएच 57 सर्विस रोड, एनएच-327ई, स्टेट हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर मक्का सुखाने से वे ...