औरंगाबाद, मई 3 -- 19 मई को होना है आयोजन, दिए गए आवेदनों का 30 दिनों में होगा निष्पादन औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुख्य सचिव, बिहार, पटना के निर्देशानुसार आम नागरिकों की शिकायतों के सुलभ प्राप्ति एवं उनके प्रभावी तथा त्वरित निवारण के उद्देश्य से औरंगाबाद जिला अंतर्गत पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन माह मई के तृतीय मंगलवार को किया जाएगा। डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार उक्त तिथि को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की शुरूआत 10 बजे से होगी। इस क्रम में विभिन्न प्रखंडों के चयनित पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें औरंगाबाद प्रखंड के फेसर एवं खैरा मिर्जा, बारुण प्रखण्ड के धमनी, देव प्रखंड के हसौली, मदनपुर प्रखंड के सलेया, कुटुम्बा प्रखंड के रिसियप, नवीनगर प्रखंड के टण्डवा, ओबरा प्रखंड का डिहरी, दाउदनगर प्रखंड के तरारी, गोह ...