फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति बेहद निराशाजनक मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। डीए संतोष कुमार शर्मा ने विभागों की समीक्षा की। जननी सुरक्षा योजना में जिले का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक मिला। जिससे जिले की रैंकिंग काफी नीचे गिर गई है। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित सभी जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। हर घर जल योजना के तहत जल जीवन मिशन फेज-4 की समीक्षा में जिले की रैंकिंग बी केटेगरी में पाई गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: योजनाओं में लापरवाही पर 5 अफसरों के वेतन पर रो...