शाहजहांपुर, मार्च 14 -- रमज़ान मुबारक के आखिरी जुमा अलविदा की नमाज़ विभिन्न मस्जिदों में अदा की गयी। रोजदारों ने नमाज़ अदा कर मुल्क और दुनिया में अमन खुशहाली की दुआएं मांगी। खाड़ी युद्ध जल्द खत्म होने और अमन बहाल होने की भी विभिन्न मस्जिदों में दुआ की गयी। शहर की जामा मस्जिद में पेश इमाम हज़रत मौलाना हुजूर अहमद मंज़री ने रमज़ान मुबारक में सदक़ा और ख़ैरात की फ़जीलत बयान की। गरीब, जरुरतमंदों का ख़्याल रखना असल इबादत बताया। कहा पड़ोसियों और रिश्तेदारों को ईद की खुशियों में शामिल करना फ़र्ज़ है। फरमाया अल्लाह अपने कमज़ोर बंदों की मदद करने वालों को पसंद करता है। दिखावे और झूठ को ईमान की कमजोरी बताया। कहा बुराइयों से बचना और नेक ज़िन्दगी गुजारना ही रमज़ान का असल मक़सद है। नेकी और सच्चाई ही सच्चे मुसलमान की पहचान है। डीएम कंपाउंड मस्जिद, अंटा मस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.