जिले की बेटी समरीन ने बढ़ाया मान, डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित
आजमगढ़, सितम्बर 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले की बेटी और बीएएमएस छात्रा समरीन जावेद ने योग विषयक प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर आजमगढ़ का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें सम्मानित किया।
स्वागत समारोह डिप्टी सीएम के हाथों से सम्मानित होने के बाद शुक्रवार को जिले पहुंचने पर नगर के रैदोपुर स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव सहित चिकित्सकों और कर्मचारियों ने समरीन जावेद का स्वागत और सम्मान किया। समरीन जावेद शहर के मुकेरीगंज निवासी जावेद की पुत्री हैं। वह प्रयागराज स्थित मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस 2024 बैच की छात्रा हैं। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.