संतकबीरनगर, मई 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में जनपद की बदहाल सड़कें इस बार बरसात में लोगों को खूब परेशान करेंगी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कई सड़कें पूरी तरह से बदहाल हैं। इसकी लोगों ने कई बाद उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की। लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। स्थिति यह है कि विभाग के जिम्मेदार बिल्कुल भी नहीं चेत रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों में काफी आक्रोश है। लोग बरसात से पहले सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन विभागीय शिथिलता देखकर यह नहीं लग रहा कि बरसात से पहले सभी सड़कें पूरी तरह से चकाचक हो जाएंगी। यह भी पढ़ें- धमले गांव की सड़क की मरम्मत नहीं हुई, बरसात आने से पहले सताने लगी है चिंताखलीलाबाद शहर की सड़कें खलीलाबाद शहर की प्रमुख सड़क विधियानी होते हुए रेलवे स्टेशन तितौवा को जाने वाली...