मधुबनी, जनवरी 30 -- मधुबनी,निज प्रतिनिधि। डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से भू-अर्जन विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लिए चल रही भू-अधिग्रहण प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान भारतमाला परियोजना पर विशेष ध्यान दिया गया। डीएम ने एनएचएआई के अंतर्गत भारतमाला परियोजना के पैकेज-1, 2 एवं 3 में निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को शीघ्र चिन्हित कर हटाने का आदेश दिया। साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई को सड़क निर्माण कार्यों में गति लाने और समय-सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने सभी अंचल अधिकारियों को भू-अर्जन से जुड़े मामलों में भू-अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.