जिले की प्रभारी सचिव ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की
हाजीपुर, सितम्बर 6 -- वैशाली जिले में बाढ़ की स्थिति एवं जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की रविवार को जिला अतिथिशाला में जिले की प्रभारी सचिव रचना पाटिल ने समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा), उप विकास आयुक्त सहित आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बाढ़ से बेहाल वैशाली के 06 प्रखंडों की 30 पंचायतें जलमग्न समीक्षा बैठक में निर्देश समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव रचना पाटिल ने जिले में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से सामुदायिक रसोई केंद्रों में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं हाइजीन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.