गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में बढ़ते प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक पंचायत में ग्राम वन विकसित किए जाएंगे। इसके तहत हर पंचायत क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। इसमें 500 फलदार और छाया देने वाले पौधे लगाए जाने हैं। सीडीओ ने इसको लेकर उप जिलाधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों को पत्र लिखा है।बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए जिले की 142 ग्राम पंचायतों में ग्राम वन विकसित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत मियावाकी पद्धति से पौधरोपण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने इस योजना को लेकर सभी उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) और खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रत्येक पंचायतों में 500 आम, अमरूद, आंवला, जामुन जैसे फलदार पौधों के साथ-साथ नीम, पीपल, बरगद और शीशम जैसे पर्यावरण...