नोएडा, जून 17 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। जिला पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने पिछले छह माह में मानव तस्करी, बाल श्रम और अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाए गए अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस दौरान 179 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया, जबकि 65 महिलाओं और बच्चों को आश्रय गृहों से उनके परिवारों तक पहुंचाया गया। साथ ही भीख मांगने वाले 14 बच्चों का पुनर्वास कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया। एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि मानव तस्करी, बाल श्रम और अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक दिसंबर 2025 से 15 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते' के तहत 315 बच्चों को मिला सुरक्षित सहाराअनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई मानव तस्...