सोनभद्र, दिसम्बर 9 -- सोनभद्र। प्रदेश स्तर पर जारी नवीनतम आईजीआरएस रैंकिंग में जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के मामले में जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि का श्रेय पुलिस अधीक्षक स् अभिषेक वर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व, निरंतर मानिटरिंग तथा जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को जाता है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्राथमिकता के आधार पर उच्च गुणवत्ता परक एवं समयबद्ध निस्तारण कराया गया। जिसके परिणामस्वरूप जनपद प्रदेश में प्रथम पायदान पर पहुंचा। उल्लेखनीय है कि थाना म्योरपुर को छोड़कर जनपद सोनभद्र के सभी थाने भी प्रदेश स्तर पर आईजीआरएस के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी की रैंकिंग में शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.