गया, मार्च 26 -- गया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर मोक्षधाम बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों की सरकारी जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अंचल कार्यालयों के साथ समन्वय स्थापित कर पंचायतों में उपयुक्त भूमि की पहचान की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल माह तक जमीन चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मोक्षधाम योजना के सुचारू संचालन और रख-रखाव पर विशेष जोरमोक्षधाम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला पंचायती राज विभाग द्वारा जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार राज्य पंचायती राज अधिकारी आदित्य कुमार के मॉनिटरिंग में डीपीआरसी के नोडल अधिकारी वैजनाथ कुमार के नेतृत्व में प्रश...