बगहा, सितम्बर 28 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन को लेकर सोमवार को प्रखंड की तीन पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसमें आवास प्लस-2024 के तहत सर्वेक्षित लाभुकों की सूची सार्वजनिक की गई। ग्रामसभा में प्रतीक्षा सूची में शामिल लाभुकों के नाम पढ़कर सुनाए गए और प्रत्येक लाभुक की पात्रता पर विस्तार से चर्चा की गई।संबंधित पंचायतों में ग्रामीणों के समक्ष सर्वेक्षित सूची रखी गई। इस दौरान सूची में शामिल नामों को लेकर आपत्ति और सुझाव भी लिए गए। पात्रता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद ग्रामीणों की सहमति से प्रतीक्षा सूची का अनुमोदन किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: आवास योजना के लाभुकों की पात्रता की होगी जांच बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार को सोनखर, सोहसा और मह...