धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जिले की विभिन्न पंचायतों से जोड़ा जाएगा। छात्र-छात्राएं पंचायतों में जाकर स्थानीय नवाचार, पारंपरिक ज्ञान रखने वाले लोगों की पहचान करेंगे। यही नहीं पंचायत से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। छात्र-छात्राएं ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना के तहत यह कार्य करेंगे। झारखंड सरकार के उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र-2026-27 में झारखंड ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत कॉलेजों व विवि के यूजी व पीजी छात्र-छात्राओं को क्रेडिट आधारित भुगतानयुक्त इंटर्नशिप दी जाएगी। दो महीने की इंटर्नशिप के लिए राज्य मुख्यालय की ओर से भुगतान किया जाएगा। इस बाबत तकनीकी शिक्षा निदेशक सुनील कुमार ने डीसी को पत्र भेजा है। जिला प्रशासन से सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.