जिले की नौ हजार बालिकाएं एचपीवी टीके की दूसरी डोज से वंचित
भागलपुर, सितम्बर 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में जिले की करीब नौ हजार बालिकाएं दूसरी डोज से अब भी वंचित हैं। इन छात्राओं को सर्वावैक की पहली डोज लग चुकी है, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लग सकी है। स्वास्थ्य विभाग ने अब छूटी हुई बालिकाओं का टीकाकरण पूरा कराने का निर्देश दिया है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार के अनुसार सर्वावैक टीके की दूसरी डोज पहली डोज के करीब छह माह बाद दी जानी थी। इन छात्राओं को पहली डोज लगे करीब एक वर्ष हो चुका है, लेकिन दूसरी डोज नहीं लग पाई है। विभाग की ओर से संबंधित छात्राओं तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही स्कूलों से भी सहयोग की अपील की गई है।
स्कूलों से सहयोग नहीं मिलने से परेशानी दूसरी डोज से वं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.