जिले की निलांजना व पटना के अलविन ने जीता अंडर-13 का खिताब
मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। सिकंदरपुर स्थित नेहरू स्टेडियम के इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में चल रही प्रथम बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को अंडर-13 बालक एकल वर्ग का खिताब पटना के अलविन बोरो ने जीता। वहीं, बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की निलांजना शर्मा ने खिताब अपने नाम किया।फाइनल में अलविन ने पटना के अनिकेत राज को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया। सेमीफाइनल में अलविन ने पटना के विराट को 3-1 से तथा अनिकेत राज ने मधेपुरा के उत्कर्ष राज को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। निलांजना शर्मा ने फाइनल में सहरसा की कृति मिश्रा 3-0 से पराजित किया। वहीं, सेमीफाइनल में निलांजना ने पटना की रुजुता सिन्हा को 3-0 से और कृति ने मधेपुरा की आराध्या को 3-1 से हराया था। मौके पर संघ के अध्यक्ष अविनाश साहू, सचिव पंकज भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.