मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर के लिए यह गौरव का क्षण है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के पूर्व कुलपति, कृषि वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद् डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी को उनकी अभिनव कृषि अनुसंधान उपलब्धियों, कृषि उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण समृद्धि में अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया है। इसके साथ ही मारवाड़ी समाज के प्रतिष्ठित माखड़िया परिवार के डॉ. श्याम सुंदर माखाड़िया को भी पद्मश्री सम्मान मिला है। जिला भाजपा संगठन ने दोनों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.