आजमगढ़, मार्च 29 -- निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लैक पॉटरी शिल्प से जुड़ी दो महिला शिल्पियों को उद्योग मंत्री धर्मेंद्र सचान ने कानपुर में स्टेट अवार्ड देकर सम्मानित किया। रविवार की देर रात पुरस्कार लेकर दोनों शिल्पियां कस्बे में लौटी। जहां उनका स्वागत किया गया। निजामाबाद कस्बा के हुसेनाबाद मोहल्ला निवासी पुष्पा प्रजापति एवं मालती देवी को उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री धर्मेंद्र सचान ने पुरस्कार के तौर पर शील्ड, सर्टिफिकेट एवं 35 हजार रुपया का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। पुष्पा प्रजापति को यह पुरस्कार उनकी कलाकृति श्री राम केवट संवाद के लिए और मालती देवी को यह पुरस्कार उनकी कलाकृति राजशाही फूलदान सुराही के लिए प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.