चंदौली, सितम्बर 27 -- चंदौली। देवरिया में आयोजित 70 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की दो खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य और रजत पदक प्राप्त किया है। साथ ही जिले का नाम रौशन किया है। इस उपलब्धि से जिले के खेल अधिकारियों के साथ ही कोच और खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- प्रदेशीय कुश्ती में निवास लक्ष्मी ने जीता स्वर्ण पदकप्रतियोगिता की जानकारियाँ जिला क्रीडाधिकारी इरशाद अहमद ने बताया कि 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक कुश्ती प्रतियोगिता 2026-27 देवरिया में पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले के नौगढ़ स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज की चार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। जिसमें खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर की दो खिलाड़ियों ने पद प्राप्त किया है। ...