जिले की दो अध्यापिकाएं उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित
बाराबंकी, अक्टूबर 6 -- निन्दूरा संवाददाता। पांच अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र की दो अध्यापिकाओं को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। इससे शिक्षकों में उत्साह है। यह सम्मान समारोह कानपुर विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हेमा पुरवा की प्रधानाध्यापिका ममता देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय निन्दूरा की सहायक अध्यापिका पूजा पांडे को पूर्व कुलपति प्रोफेसर एचएन मिश्र ने उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार 2026 प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार दोनों अध्यापिकाओं को उनके शिक्षा में योगदान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य नवाचार एवं अन्य गतिविधियों के लिए दिया गया।शिक्षिका पूजा पांडे द्वारा नित्य प्रतिदिन योग के द्वारा बच्चों को योग ज्ञान देना एवं अन्य क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.