देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र योजना के अंतर्गत जिले की तीन ग्राम पंचायत में वर्ष 2025-26 में राज्य पोषित आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण होगा। शासन से इसके लिए बजट की स्वीकृति मिलने के साथ ही पहली किस्त अवमुक्त कर दी गई है। शासन ने इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यवाही संस्था नामित किया है।शासन की संस्तुति पर जिले के तीन विकास खंडों के तीन ग्राम पंचायतों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त राज्य पोषित आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा। इसके अंतर्गत जिन विकास खंडों के ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है उनमें रामपुर कारखाना विकास खंड में नोनिया छापर, सलेमपुर विकास खंड में लोहरौली व तरकुलवा विकास खंड में बरवां सेमरा ग्राम पंचायत शामिल है। चयनित इन तीनों ग्राम पंचायतों में आंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.