लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- जिले की तीन ग्राम पंचायतों के पंचायत घरों में अब आधार पंजीकरणकी सुविधा शुरू हो गई है। आधार पंजीकरण केन्द्र खुलने से गांव वालों को अब आधार बनवाने, संशोधन कराने के लिए कस्बों, शहर को नहीं दौड़ना होगा। 23 और ग्राम पंचायतों में यह सुविधा जल्द ही शुरू होने वाली है। 26 पंचायत सहायकों ने आधार की परीक्षा पास की थी, इन ग्राम पंचायतों में आधार पंजीकरण की व्यवस्था कराई जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों के पंचायत घरों में आधार केन्द्र खोलने के लिए पंचायत सहायकों की परीक्षा कराई गई। 26 पंचायत सहायकों ने यह परीक्षा पास कर ली। इसके बाद इन ग्राम पंचायतों के कम्प्यूटर आदि दुरस्त कराया गया। इसमें से पलिया के त्रिलोकपुर, मितौली ब्लाक के कस्ता और सेमराघाट ग्राम पंचायत में आधार पंजीकरण शुरू हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.