जिले की तीन गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, अभिलेखों एवं स्टॉक की जांच
अररिया, जून 20 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले में एलपीजी एवं हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) की उपलब्धता एवं आपूर्ति की सतत निगरानी की जा रही है। वर्तमान में जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है तथा आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही है। किसी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक खरीदारी की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन के हवाले से ये बातें जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने कही। बताया कि
एलपीजी की आपूर्ति की निगरानी जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को निर्बाध एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिले की तीन गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक अभिलेखों एवं स्टॉक की जांच की गई।
शिकायतों का निवारण जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या-06453-222309)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.