आगरा, मार्च 20 -- जिले की आधा दर्जन तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस अब शनिवार की जगह सोमवार 23 मार्च को आयोजित किया जाएगा। 21 मार्च को ईद का अवकाश रहेगा। इसके चलते समाधान दिवस नहीं लगेगा। एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने बताया कि तहसील सदर आदि में तहसील दिवस का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। इसमें फरियादियों की शिकायतों सुन उनका निस्तारण किया जाएगा। समाधान दिवस को लेकर सभी विभागों को निर्देशित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...