नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश आमंत्रण बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को हुए मुकाबले में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और आगरा की टीम ने जीत हासिल की। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर नॉलेज पार्क पांच स्थित रामाज्ञा स्कूल में आयोजित स्पर्धा में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने बताया कि इस स्पर्धा में गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मेरठ, गाज़ियाबाद, प्रयागराज, अलीगढ़, सहारनपुर, आगरा की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। दूसरे दिन हुए मुकाबले में आगरा ने मेरठ को 2-16, गाजियाबाद ने प्रयागराज को 11-22, गौतमबुद्धनगर ने सहारनपुर को 10-11, आगरा ने सहारनपुर को 11-23, गौतमबुद्धनगर ने मेरठ को 2-6 व सहारनपुर ने मेरठ को 2-0 से हराया। निर्णायक मंडल में मुख्य ...