प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को संगम सभागार में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी-ओटीडी सेल की बैठक में अफसरों से जिले की प्रगति पूछी। बताया गया कि सकल जिला घरेलू उत्पाद 96456 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वर्ष की तुलना में 28.9 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि हुई। प्रयागराज का प्रदेश में चौथा स्थान है। प्रति व्यक्ति जिला निवल घरेलू उत्पाद 116895 रुपये है, पिछले वर्ष की तुलना में 27.2 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि हुई। बैठक में ओटीडी सेल के सदस्य जीएस दरबारी ने बताया कि प्रयागराज से हल्दिया जलमार्ग का प्रारंभ तो हो गया है, लेकिन प्रयागराज से वाराणसी के बीच मार्ग सुलभ न होने के कारण जल मार्ग से आवागमन नहीं हो पा रहा है। इसलिए आवागमन को शुरू करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। ओटीडी सेल के अन्य सदस्य विनय टंडन ने पर्यटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.