जिले की जनता की शिकायतों का जल्द निपटारा करें अफसर : डीसी
कोडरमा, जून 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता शिकायत कोषांग के तहत मीता पोर्टल पर जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित आम नागरिकों की शिकायतों पर की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक मामले में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों, बिजली विभाग, अपर समाहर्ता कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, खनन विभाग, नगर परिषद झुमरी तिलैया तथा नगर पंचायत कोडरमा और डोमच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.