मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्क्रमित उ.मा. विद्यालय रतनौली के नवम वर्ग की छात्रा गीतिका कुमारी को राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला है। वक्तृत्व प्रतियोगिता में श्रीराधा कृष्ण केडिया बालिका उ.मा. विद्यालय की छात्रा अस्मिता चौधरी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है। इस सम्मान पर मार्गदर्शक शिक्षिका नीरा कुमारी एवं डॉ. समी को साइंस फॉर सोसायटी की ओर से बधाई दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...