मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर। भवन निर्माण विभाग जिले के दो प्रखंड औराई और मुशहरी की आधा दर्जन पंचायतों में नए पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराएगा। औराई की रतवारा पूर्वी, महेशवाड़ा, भदई, अतरार और सरहचिया व मुशहरी की डूमरी पंचायत में इसका निर्माण होना है। इसको लेकर सरकार ने 18.03 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। विभाग टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने की कवायाद में जुटा है। इसके अलावा जिले में स्टेट टैक्स ऑफिसर आवास के लिए एक जी प्लस थ्री भवन का निर्माण होगा। इसके लिए विभाग को 6.04 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की गई है। इस निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया जारी है। यह भी पढ़ें- जिले की छह पंचायतों में बनेंगे नए पंचायत सरकार भवन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...