सीवान, फरवरी 3 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। खेल के मैदान में हुसैनगंज की बेटियां भी लड़कों से कम नहीं हैं। हुसैनगंज प्रखंड के मचकना निवासी जयप्रकाश पाठक की पुत्री सूर्या भारद्वाज व सिधवल निवासी जूली कुमारी के लिए ये कथन पूरी तरह सही बैठता है। शनिवार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए 17 महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में सीवान की चार खिलाड़ियों का नाम होना पूरे सीवान जिले के लिए गर्व की बात है। सभी खिलाड़ियों को आगामी बीसीसीआई सीनियर विमेंस वनडे टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम में चुना गया है। ये सभी खिलाड़ी उड़ीसा राज्य में 6 फरवरी से 14 फरवरी के दौरान 5 मैच खेलेंगे जो कलिंगा यूनिवर्सिटी खेल मैदान और बाराबती इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे जिसके लिए खिलाड़ी पहले ही अभ्यास के लिए रवाना हो चुके हैं। हुसैनगंज के मचकना गांव की रहने वाली स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.