हापुड़, मार्च 5 -- जिले की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) समेत अन्य कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट कराया जाना है। ऐसे में डीएम के आदेश पर जिला विकास अधिकारी ने ब्लॉक स्तर पर चार सदस्य सोशल ऑ़डिट टीमों का पैनल करने के लिए चयन समिति का गठन किया है। इसमें खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा को समस्त विकास खंड का अध्यक्ष, राजकीय इंटर कॉलिज बड़ौदा हिंदवान के प्रधानाचार्य को हापुड़ का सदस्य, आरएसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को सिंभावली, राजकीय इंटर कॉलेज अनूपुर डिबाई के प्रधानाचार्य को गढ़मुक्तेश्वर एवं राजकीय इंटर कॉलेज शेखपुर खिचरा के प्रधानाचार्य को धौलाना का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिला विकास अधिकारी समस्त विकास खंड के सदस्य सचिव होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...