गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद। जिले की ग्राम पंचायतों में कार्य प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाने की तैयारी है। इसको लेकर पंचायत स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने सभी ग्राम प्रधानों को इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि कई बार पंचायत स्तर पर कार्य करने वाले अधिकारी सहित कर्मचारियों की कार्य करने की शिकायतें आती थीं, जिससे पंचायतों का कार्य प्रभावित होता था। इसको देखते हुए पंचायतों को बायोमैट्रिक की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...