गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले की चार ग्राम पंचायतों को इसी माह पंचायत घर की सौगात मिलेगी। इनके बनने से पंचायत के लोगों को एक छत के नीचे सभी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। पंचायत घरों को इंटरनेट, कंप्यूटर और बिजली से लैस किया गया है। ग्रामीण अपने सरकारी दस्तावेज,सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन आदि कर सकेंगे।जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों को डिजिटल किया जा रहा है। इसी क्रम में अब चार ग्राम पंचायत घरों को बनाया गया है। जिनको इसी माह पंचायतों को हैंडओवर किया जाएगा। इन पंचायतों को बनाने के लिए शासन स्तर से 18 लाख तीन हजार रुपये प्रत्येक पंचायत के हिसाब से बजट मिला था। पंचायतों में दो पंचायत भोजपुर ब्लॉक, वहीं दो पंचायत रजापुर ब्लॉक की हैं। भोजपुर की सैदपुर हुसैनपुर, ईशाक नगर व रजापुर की दौसा बंजारपुर और युसुफपुर मनौटा है। इन...