बांका, मार्च 20 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में लखपति दीदी योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक नई उम्मीद बनकर उभरी है। इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाओं की वार्षिक आय को एक लाख रूपये या उससे अधिक तक पहुंचाना है। जिले में करीब एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी नाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूरा किया जाएगा। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब तक संभावित महिलाओं का चयन किया जा चुका है। इन महिलाओं को कृषि, पशुपालन, सूक्ष्म उद्यम और अन्य आय सृजन गतिविधियों से जोडकर उनकी आय बढाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां लखपति दीदी योजना के लिए चयनित महिलाओं की आय की नियमित निगरानी की जा रही है। इसके लिए लोकओएस मोबाइल एप और आजीविका रजिस्टर ऐप के माध्यम से उनकी आय की चार त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.