जिले की आधी पंचायतों में नहीं शुरू हुआ पैक्स कॉमन सर्विस सेंटर
नवादा, सितम्बर 20 -- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को एक ही छत के नीचे तमाम डिजिटल व वित्तीय सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से जिले में पैक्स कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई थी। योजना का मुख्य ध्येय यह था कि किसानों को खाद-बीज से लेकर सरकारी योजनाओं के आवेदन और बैंकिंग सेवाओं के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें, लेकिन, पड़ताल के क्रम में धरातल पर नीतिगत निर्णयों में हो रही देरी के कारण जिले की आधी पंचायतों में पैक्स कॉमन सर्विस सेंटर नहीं शुरू हुआ है। जिले की कुल 187 पंचायतों में से 130 पंचायतों को ई-पैक्स के रूप में कंप्यूटराइज्ड करने का काम पूरा किया जा चुका है। इन केंद्रों पर इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कंप्यूटर, प्रिंटर, बायोमैट्रिक डिवाइस और इंटरनेट कनेक्शन (वी-सेट/ब्रॉडबैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.