जिले की आठ सड़कों के निर्माण को सात करोड़ जारी
बरेली, जुलाई 2 -- वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सड़क निधि से बरेली की आठ सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 7.08 करोड़ रुपये की अवशेष धनराशि जारी की गई है। स्टेडियम रोड की सिटी हार्ट कालोनी में मुख्य मार्ग से फव्वारा होते हुए अंत तक एवं लिंक गलियों में सड़कों के नव निर्माण के लिए 90.51 लाख, खड़ौआ की सड़क के लिए 30.41 लाख, अटरिया रेलवे क्रासिंग से मुख्य मार्ग के लिए 30.45 लाख, मीरगंज में चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 11.96 लाख, रिछा स्टेशन से बहेड़ी शेरगढ़ मार्ग के लिए 288.59 लाख रुपया, बरेली बीसलपुर मार्ग के किमी 12 से सैदपुर व म्यूड़ी कलां संपर्क मार्ग के लिए 56.38 लाख रुपये, बरा-बरौर मार्ग से गुरगांवा होते हुए परेवा सादात संपर्क मार्ग के लिए 149.59 लाख और डहिया में सड़क के लिए 50.44 लाख रुपये जारी हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.