छपरा, मार्च 25 -- साख सृजन में तेजी लाकर सीडी रेशियो सुधारने पर जोर डीडीसी ने सभी बैंकर्स को दिये सख्त निर्देश डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित फोटो 38 जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक करते डीडीसी लक्ष्मण तिवारी छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिले में विकास की रफ्तार को तेज करने और बैंकिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपविकास आयुक्त श्री लक्ष्मण तिवारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बैंकों के प्रदर्शन की गहन समीक्षा की गई। खासतौर पर साख सृजन और सीडी रेशियो में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उपविकास आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए सभी बैंकर्स को ठोस कदम उठाने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में बताया...