नोएडा, जनवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन शुक्रवार को शुरू हो गया। इस ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क पर तिलपता के पास औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर साइट सी में बनाया गया है। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने सर्वोटेक कंपनी के साथ मिलकर इस ईवी चार्जिंग प्लाजा की स्थापना की है। यहां एक समय में एक साथ बस, कार, तीपहिया वाहन और बाइक मिलाकर पांच वाहनों को चार्ज करने की सुविधा है। ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन दादरी विधायक तेजपाल नागर ने एनपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि यह फास्ट चार्जिंग प्लाजा दो चार्जिंग प्वाइंट्स से लैस है, जिनमें कुल चार चार्जिंग गन लगाई गई हैं। इनकी क्षमता 120 किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.